best news portal development company in india

ऑपरेशन दहन: आजमगढ़ पुलिस ने ₹5.82 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

SHARE:

ऑपरेशन दहन: आजमगढ़ पुलिस ने ₹5.82 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

आजमगढ़। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब ₹5.82 करोड़ मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का सुरक्षित विनष्टीकरण कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में माहुल थाना क्षेत्र स्थित भदो में मैसर्स सिलिकॉन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड के इंसीनरेटर में विभिन्न मामलों में बरामद 827.856 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए।

पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 825.740 किलोग्राम गांजा और 2.116 किलोग्राम डायजापाम सहित अन्य प्रतिबंधित पदार्थ शामिल थे। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 5 करोड़ 82 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जब्त मादक पदार्थों का सुरक्षित विनष्टीकरण पुलिस की प्राथमिकता है, ताकि उनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में नशे की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित मानकों के अनुसार फोटो व वीडियोग्राफी के साथ संपन्न कराई गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई