best news portal development company in india

आजमगढ़: खूनी संघर्ष मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार, डंडे और लोहे की रॉड बरामद

SHARE:

आजमगढ़: खूनी संघर्ष मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार, डंडे और लोहे की रॉड बरामद

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र के खानपुर चितरावल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए चार लकड़ी के डंडे और एक लोहे की रॉड भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इस संबंध में फूलपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 जुलाई को दो चरणों में कार्रवाई करते हुए पहले खानपुर चितरावल गांव से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद मुड़ियार रेलवे क्रॉसिंग के पास से आठ अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यकतानुसार आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई