best news portal development company in india

आजमगढ़: स्कूल बस पलटने से 9 वर्षीय छात्र की मौत, कई बच्चे घायल, जांच के आदेश

SHARE:

आजमगढ़: स्कूल बस पलटने से 9 वर्षीय छात्र की मौत, कई बच्चे घायल, जांच के आदेश

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूली बस पलट जाने से 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई अन्य बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, जामिया फैजेआम, देवगांव की स्कूल बस गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसही मोड़ तिराहे के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युनूस बेलाल खान (9 वर्ष), निवासी बनारसपुर, देवगांव को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घायलों का इलाज जारी है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई