best news portal development company in india

पवई में बुजुर्ग व पोते की गला रेतकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

SHARE:

पवई में बुजुर्ग व पोते की गला रेतकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से सनसनी

आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम हेवती में शुक्रवार की रात दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया। अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग और उनके चचेरे पोते की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी फूलपुर, पवई थाना पुलिस समेत आसपास के थानों की फोर्स तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 72 वर्षीय जगदम्बा प्रसाद यादव और उनके चचेरे पोते अंकित यादव के रूप में हुई है। जगदम्बा प्रसाद गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपने ट्यूबवेल पर सो रहे थे, जबकि अंकित घर में अपनी दादी और दो भाइयों के साथ सोया था। देर रात आहट होने पर दादी फूलमती की नींद खुली। उन्होंने दोनों अन्य बच्चों को जगाया तो अंकित खून से लथपथ पड़ा मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर जांच कर ही रही थी कि कुछ देर बाद जगदम्बा प्रसाद का शव भी ट्यूबवेल के पास बरामद हुआ।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोहरे हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक लेनदेन या आपसी क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस ने शीघ्र घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई