best news portal development company in india

आजमगढ़ में गैंगस्टर के.सी. राय पर बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

SHARE:

आजमगढ़ में गैंगस्टर के.सी. राय पर बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

आजमगढ़। संगठित अपराध और भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आजमगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर कृष्णचंद्र राय उर्फ के.सी. राय की करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य की कथित अवैध संपत्ति कुर्क कर प्रशासनिक कब्जे में ले ली।

पुलिस के अनुसार, कोडर अजमतपुर स्थित कई गाटा संख्या में फैली भूमि और उस पर निर्मित बहुमंजिला भवन को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में डुगडुगी पिटवाकर संपत्ति को प्रशासन के कब्जे में लिया गया।

जांच में आरोप है कि वर्ष 2012 से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई गई थी। राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के मूल्यांकन के आधार पर इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धारा 107 बीएनएस के तहत संपत्ति कुर्क की गई है तथा तहसीलदार को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया है। कृष्णचंद्र राय वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई