best news portal development company in india

बिलरियागंज में युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद मामला आया सामने

SHARE:

बिलरियागंज में युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद मामला आया सामने

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की तबीयत बिगड़ने पर कराई गई चिकित्सीय जांच और सोनोग्राफी में गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहाबुद्दीनपुर मंदिर पोखरा के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अश्वनी (19) निवासी बिलरियागंज और मोहम्मद अमजद (19) निवासी नसीरपुर, थाना बिलरियागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई