सुपौल
रिपोर्ट – अल्ताफ राजा
सुपौल में मृतका के घर पहुंचे DIG डॉ कुमार आशीष ने घटना स्थल का लिया जायजा, परिजनों को दिया समुचित आश्वासन.
सुपौल के परसरमा गांव स्थित मृतका के घर आज DIG डॉ कुमार आशीष पहुंचे, बूंदा बूँदी हो रही बारिश के बीच DIG डॉ कुमार आशीष ने घटना स्थल का जायजा लिया और मृतका के परिजनों से मिलकर उनकी बात सुनी जिसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार को समुचित आश्वासन दिया है. DIG डॉ कुमार आशीष ने बताया कि घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है, चचेरे चाचा के द्वारा ही घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है, कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है, कहा कि माननीय न्यायालय से स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई का प्रावधान करेंगे, साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा का भी प्रयास करेंगे.
मालूम हो कि देर रात सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 में बेखौफ़ अपराधी ने सात वर्षीय लड़की की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. जिसके बाद गांव के लोगों का आक्रोश भड़क उठा, आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर में आग लगा दीया था.
हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी.
दरअसल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड 8 में देर रात गांव के संभु शाह अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ गांव से ही दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे. आगे आगे संभु शाह चल रहे थे और पीछे पीछे उसकी 7 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी हाथ में दूध की बोतल लेकर अपने घर लौट रही थी, बताया गया है कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उनकी 7 वर्षिय बेटी प्रीति कुमारी पर कुदाल से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिसमे प्रीति कुमारी के टुकड़े टुकड़े कर दिये, जिससे प्रीति कुमारी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. आरोप लगाया गया है की इस घटना को अंजाम देने वाले युवक का नाम राजू शाह है, जो उसका पडोसी ही है. और रिश्ते में मृतका के चचेरे चाचा भी लगते हैं. घटना कारित करने के बाद आरोपी युवक राजू शाह अपने घर जाकर छुप गया. जिसके बाद आक्रोशित लोग आरोपी के घर में आग लगा दिया. घटना की सुचना मिलते ही सदर SDPO राजीव रंजन सहित कई थाने की पुलिस बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गई और स्थिति को नियंत्रित किया.
घटना के बाद गांव में आज मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है, इस बीच आज DIG कुमार आशीष स्थल पर पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया है और पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें समुचित आश्वासन दिया है.








