best news portal development company in india

आजमगढ़: वृक्षारोपण अभियान में तेज़ी, 65 लाख पौधरोपण के लक्ष्य की ओर बढ़ा ज़िला

SHARE:

आजमगढ़: वृक्षारोपण अभियान में तेज़ी, 65 लाख पौधरोपण के लक्ष्य की ओर बढ़ा ज़िला

आजमगढ़। जनपद में चल रहे वृक्षारोपण महाअभियान 2026 के तहत पौधरोपण का कार्य तेज़ी से जारी है। अभियान के अंतर्गत ज़िले में 65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कोटवा उद्यान पहुंचकर पौधा लगाया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की।

पौधरोपण के बाद जिलाधिकारी ने उद्यान का निरीक्षण कर पौधों की स्थिति, रखरखाव और सिंचाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। संबंधित कर्मचारियों को पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद उन्होंने वन विभाग के कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक हरितिमा ऐप पर लगभग 30 लाख पौधों का डेटा अपलोड किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष लक्ष्य निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाए और लगाए गए प्रत्येक पौधे का विवरण समय पर ऐप पर दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि 65 लाख पौधरोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके।

अभियान के दौरान वन विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई