best news portal development company in india

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

SHARE:

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला, चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की तहरीर पर 19 जुलाई 2026 को एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 9:45 बजे सेवानिवृत्त शिक्षक राजमणि त्रिपाठी अपने पड़ोसी गांव के रामधनी यादव के साथ घर के सामने मंडई की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान अमन, अर्पित, मुकेश और निशा कथित रूप से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।

हमले में राजमणि त्रिपाठी और उनके भतीजे इंद्रेशमणि त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय, आजमगढ़ रेफर कर दिया गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

इस मामले में निजामाबाद पुलिस ने एफआईआर संख्या 184/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 115(2), 352 एवं 351(3) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपितों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई