best news portal development company in india

प्रसूता मौत मामले में आरोपित चिकित्सक दंपति की तलाश में माहुल में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

SHARE:

प्रसूता मौत मामले में आरोपित चिकित्सक दंपति की तलाश में माहुल में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

माहुल (आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में प्रसूता की मौत के मामले में नामजद आरोपित डॉ. अकबर खान और उनकी पत्नी डॉ. निकहत खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार सुबह माहुल स्थित उनके आवास पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। हालांकि पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन करीब एक घंटे तक चले अभियान से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा।

थानाध्यक्ष अहरौला मंतोष सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल, उपनिरीक्षक नीतेश चौबे सहित लगभग 50 पुलिसकर्मी सुबह करीब साढ़े सात बजे पठान मोहल्ला स्थित आरोपित चिकित्सक के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने मकान की गहन तलाशी लेने के साथ ही उनके परिजनों के घरों पर भी खोजबीन की, लेकिन दोनों आरोपित हाथ नहीं लगे।

थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि प्रसूता की मौत के मामले में नामजद अभियुक्तों की तलाश लगातार जारी है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता जयनाथ सिंह, कड़ी कार्रवाई की मांग

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह नाटी गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। उन्होंने नवजात बच्ची के पालन-पोषण के लिए सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद जयनाथ सिंह ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि जांच में चिकित्सक दंपति के विरुद्ध गंभीर अपराध सिद्ध होते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस से बातचीत कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान मृतका के पति ओमकार मौर्य ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा आरोपितों के पक्ष में दबाव बनाया जा रहा है, जिससे पुलिस कार्रवाई प्रभावित हो रही है।

इस संबंध में इन आरोपों की पुलिस या संबंधित पक्ष की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

मौके पर सभासद सुजीत जायसवाल, पूर्व जिलामंत्री दिलीप सिंह, सुधीर राजभर, अतुल मोदनवाल, वैभव मिश्र, बांकेलाल मौर्य, चंदन सिंह और महगू प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई