best news portal development company in india

पीड़ितों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता: एसडीएम नेहा मिश्रा

SHARE:

पीड़ितों को त्वरित व निष्पक्ष न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता: एसडीएम नेहा मिश्रा

लालगंज (आजमगढ़)। तहसील सभागार में मंगलवार को नवागत उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा एवं अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने न्यायिक कार्यों में बार और बेंच के समन्वय पर जोर देते हुए पीड़ितों को त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

नवागत एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि इससे पहले वह गोंडा जनपद में उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थीं तथा पूर्व में जौनपुर जनपद की केराकत तहसील में भी कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “बार और बेंच एक ही परिवार के दो महत्वपूर्ण अंग हैं। दोनों का उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध और निष्पक्ष न्याय दिलाना है।”

उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में सहयोग की अपेक्षा जताई। इस पर अधिवक्ताओं ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए न्यायिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में तहसीलदार उमेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, समर बहादुर सिंह, धर्मेश पाठक, राजेंद्र प्रसाद सिंह, नगेंद्र सिंह, राम सेवक यादव, विंध्यवासिनी राय, शीतला राय, प्रसिद्ध नारायण सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, सूर्यमणि यादव, इन्द्रभानु चौबे, अशोक कुमार अस्थाना, हामिद अली, हरी यादव, सुनीश कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार राय, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, विनय शंकर राय, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, हरि नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई