best news portal development company in india

पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन!

SHARE:

पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव हिरासत में, छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन!

नई दिल्ली। छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग के विरोध में मंगलवार को विपक्ष ने संसद से लेकर सड़क तक जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य नेताओं ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।

राहुल गांधी ने घोषणा की कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से राहुल गांधी को हिरासत में लेकर वहां से हटाया। कांग्रेस के अन्य सांसदों और नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। राहुल गांधी का समर्थन करने पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर बस के जरिए ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाने, राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम तथा अन्य नेताओं को किंग्सवे कैंप स्थित अस्थायी निरुद्ध केंद्र में रखा गया।

उधर, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दे पर चर्चा से बच रहा है और केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहा है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है।

छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगा रहा है, जबकि सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई