best news portal development company in india

पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पथराव और लाठीबाजी

SHARE:

पटना में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पथराव और लाठीबाजी

पटना, 22 जुलाई। बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जो देखते ही देखते पथराव और लाठीबाजी में बदल गई।

बताया गया कि यह प्रदर्शन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के हालिया विरोध-प्रदर्शन के जवाब में भाजपा के देशव्यापी अभियान का हिस्सा था। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे, तभी वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका आमना-सामना हो गया।

झड़प के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना के बाद कांग्रेस मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना में किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई