best news portal development company in india

शिक्षक नेता वेदपाल सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

SHARE:

शिक्षक नेता वेदपाल सिंह का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

मार्टीनगंज (आजमगढ़)। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के अमनावे गांव निवासी, उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महामंत्री एवं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार वेदपाल सिंह का बुधवार देर रात लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया। वे पिछले दस दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद आजमगढ़ सहित पूरे प्रदेश के शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव अमनावे लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय लोग पहुंचे। इसके बाद शोकपूर्ण वातावरण में उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

कृषक इंटर कॉलेज, मार्टीनगंज परिसर में सुबह करीब 10 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने वेदपाल सिंह को शिक्षक हितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला समर्पित, कर्मठ और लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शिक्षक समाज के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को हमेशा मजबूती से उठाया।

शिक्षक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई