24 जुलाई को हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला
आजमगढ़। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई 2026 को हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) एवं क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां, जिनमें यमुना इंडस्ट्रीज और हीरो मोटोकॉर्प प्रा. लि., राजस्थान सहित अन्य कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपने पंजीकरण यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों का विवरण देखकर अपनी योग्यता के अनुसार पदों के लिए आवेदन करने के बाद रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।







