best news portal development company in india

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

SHARE:

दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

आजमगढ़। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अन्य दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (कक्षा 11 एवं 12 को छोड़कर) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने पात्र छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण संस्थानों से शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक शिक्षण संस्थान मास्टर डाटा तैयार कर डिजिटल हस्ताक्षर के साथ अपलोड करेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियां 23 जुलाई से 30 अगस्त तक शुल्क आदि का सत्यापन करेंगी, जबकि जिला समाज कल्याण अधिकारी स्तर पर सत्यापन 25 जुलाई से 14 सितम्बर तक होगा।

अधिकारी के अनुसार, नवीनीकरण (Renewal) के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2026 तक और नए (Fresh) आवेदन 15 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। आवेदन के बाद छात्र-छात्राओं को अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 सितम्बर से 4 नवम्बर के बीच संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।

इसके बाद शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन एवं अग्रसारण 16 सितम्बर से 10 नवम्बर तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध एजेंसियां 16 सितम्बर से 25 नवम्बर तक वास्तविक छात्र-छात्राओं का सत्यापन कर अपात्र एवं अपूर्ण आवेदनों को लॉक करेंगी। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करने की प्रक्रिया 6 से 15 दिसम्बर तक चलेगी।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 31 दिसम्बर 2026 तक छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि भेजने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों एवं पात्र छात्र-छात्राओं से समय-सारिणी का पालन करते हुए आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई