best news portal development company in india

परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

SHARE:

परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिले एक प्रेमी युगल का मामला परिजनों की सहमति से विवाह के साथ समाप्त हो गया। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाने के बाद आपसी सहमति बनने पर प्रेमी युगल ने मंदिर में विवाह कर लिया।

जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कस्बे में एक चार पहिया वाहन में युवक और युवती के होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। सूचना पर जीयनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक दल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आए। पुलिस ने वाहन को भी सीज कर दिया।

पुलिस ने युवती अनु यादव (20) पुत्री गोपाल यादव निवासी हरनई तथा युवक उपेंद्र यादव पुत्र श्रीराम यादव निवासी डेगना, थाना बिलरियागंज के परिजनों को सूचना दी। दोनों पक्षों के परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां बातचीत के बाद उन्होंने दोनों की शादी के लिए सहमति दे दी और इसका लिखित आश्वासन भी पुलिस को दिया।

इसके बाद पुलिस ने प्रेमी युगल को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर रात दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया।

विवाह समारोह में दोनों पक्षों के परिजन एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई