best news portal development company in india

अजमतगढ़ में 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

अजमतगढ़ में 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी

सगड़ी (आजमगढ़)। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत स्थित गुरु गोविंद नगर वार्ड संख्या-6 में शुक्रवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गुरु गोविंद नगर निवासी सचिंदर गौड़ की पुत्री सलोनी (14) शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे घर के एक कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। परिजनों के अनुसार, उसकी मां सरिता देवी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो सलोनी फंदे से लटकी हुई थी। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली और अजमतगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, सलोनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अजमतगढ़ में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्रा की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई