best news portal development company in india

अखिलेश यादव ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर साधा निशाना; बोले- युवाओं की लड़ाई में सपा साथ

SHARE:

अखिलेश यादव ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, भाजपा पर साधा निशाना; बोले- युवाओं की लड़ाई में सपा साथ

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को विधायक स्वर्गीय आलम बदी के आवास पहुंचे उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने विधायक के पुत्र मुज्तराब आलम उर्फ बाबू को आश्वासन देते हुए कहा कि विधायक आलम बदी जी ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

श्रद्धांजलि के बाद अखिलेश यादव पीडीए आवास पहुंचे, जहां समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “पीडीए जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र-युवा आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं और पीडीए परिवार इन मुद्दों पर लगातार संघर्ष करेगा।

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने छात्रों को लैपटॉप, डायल-100 जैसी कई जनहित योजनाएं दी थीं, जबकि वर्तमान सरकार उन मुद्दों पर अपेक्षित काम नहीं कर रही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने जिन योजनाओं और नीतियों की शुरुआत की थी, वर्तमान सरकार भी अब उन्हीं दिशा-निर्देशों पर काम कर रही है। एथेनॉल नीति का उल्लेख करते हुए भी उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने इस विषय को पहले ही उठाया था।

अखिलेश यादव ने अपने बयान में भाजपा और आरएसएस की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि उनकी पार्टी शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगी।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव (सदर), नफीस अहमद (गोपालपुर), कमलाकांत राजभर (दीदारगंज), सांसद पूजा सरोज, विधायक अखिलेश यादव (मुबारकपुर), विधायक संग्राम यादव (अतरौलिया), जिलाध्यक्ष हवलदार यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोपहर लगभग 3 बजे अखिलेश यादव दिवंगत विधायक आलम बदी के आवास पहुंचे, जबकि शाम करीब 5 बजे उन्होंने पीडीए आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई