best news portal development company in india

अतरौलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस

SHARE:

अतरौलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस

अतरौलिया, आजमगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र के खानपुर फतेह (एकलव्य नगर) में शनिवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के लिए किए गए प्रयासों तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. धर्मेंद्र निषाद ‘राजू’ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वीरांगना फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. धर्मेंद्र निषाद ‘राजू’ ने कहा कि फूलन देवी ने विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उनका संघर्ष, साहस और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण आज भी लोगों को अन्याय के खिलाफ लड़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने भी पहुंचकर वीरांगना फूलन देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके जीवन से साहस एवं सामाजिक समानता का संदेश मिलता है।

कार्यक्रम के संरक्षक सुरेंद्र निषाद रहे, जबकि अध्यक्षता वीरेंद्र निषाद ने की। इस अवसर पर बुधीराम निषाद, अवतंस, रामगिरीश, फूलचंद, राजेंद्र, यशवंत, रामबेलास, अछयवर, हीरालाल निषाद, मुन्ना, रामकिशोर, सुखराज, लालचंद निषाद, शशिकला, अर्चना, सरोजा, सोना देवी, वंदना, लक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई