best news portal development company in india

सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

SHARE:

सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फूलपुर (आजमगढ़)। फूलपुर विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आर.के. पांडेय ने शनिवार को उपखंड अधिकारी सुजीत कुमार के साथ ग्राम पंचायत सुदनीपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारियों में हलचल मच गई।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर, शिकायत पंजिका तथा अन्य अभिलेखों की जांच की। इसके बाद उन्होंने विद्युत आपूर्ति फीडर पैनलों, पावर ट्रांसफार्मरों और उपकेंद्र की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली।

उन्होंने अवर अभियंता, एसएसओ और लाइनमैनों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखी जाए। साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने, अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं से शीघ्र वसूली करने और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

वर्षा ऋतु को देखते हुए अधिशासी अभियंता ने नियमित पेट्रोलिंग करने, बिजली के खंभों, स्टे वायर और विद्युत तारों की सुरक्षा जांचने तथा संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने लोगों से बिजली के खंभों के पास पशु न बांधने और विद्युत लाइनों के नीचे सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

आर.के. पांडेय ने उपकेंद्र परिसर की साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए कहा कि शिथिलता किसी भी स्तर पर क्षम्य नहीं होगी।

इस अवसर पर अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह, एसएसओ आशीष पाल, पंकज कुमार, राजेश कुमार, सिकंदर पाल, इंद्रसेन शर्मा, आबिद सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई