best news portal development company in india

जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

जनसुनवाई में SSP ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान और पुलिस के प्रति जनविश्वास मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी मौजूद रहीं।

जनसुनवाई में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने रखीं। SSP ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। साथ ही पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए मामलों में गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

SSP डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस कार्यालय में हुई जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और पुलिस की इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई