आजमगढ़: मिठाई की दुकान से चोरी हुआ OPPO A3X 5G मोबाइल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया OPPO A3X 5G मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सिधारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेलनाडीह मोड़ के पास कार्रवाई की। इस दौरान बेलनाडीह निवासी 24 वर्षीय संदीप राजभर को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का OPPO A3X 5G मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले सिधारी बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान से यह मोबाइल चोरी किया था।
पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के आधार पर आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।








