best news portal development company in india

मदरसा किताबुन्निसा में हिफ्ज़-ए-कुरआन की तकमील पर सम्मान समारोह, दो छात्र बने हाफिज़-ए-कुरआन

SHARE:

मदरसा किताबुन्निसा में हिफ्ज़-ए-कुरआन की तकमील पर सम्मान समारोह, दो छात्र बने हाफिज़-ए-कुरआन

गोधना, फूलपुर (आजमगढ़):

मदरसा किताबुन्निसा, गोधना, फूलपुर, जनपद आजमगढ़ में हिफ्ज़-ए-कुरआन की तकमील के अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलेमा-ए-किराम, विशिष्ट अतिथि, अभिभावक, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मदरसे के नाज़िम-ए-आला मौलाना राफे साहब ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना अब्दुल हमीद कासमी साहब ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक मुसलमान को अपने घर या मोहल्ले से कम से कम एक हाफिज़-ए-कुरआन तैयार करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाफिज़-ए-कुरआन अपने माता-पिता के लिए शफ़ाअत और पूरे परिवार व समाज के लिए सम्मान का कारण बनता है।

इस अवसर पर दो विद्यार्थियों मोहम्मद ओवैस पुत्र अबू ज़ैद तथा मोहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद आसिफ ने पवित्र कुरआन शरीफ़ का हिफ्ज़ पूर्ण किया दोनों नव-हाफिज़ों का उपस्थित लोगों ने हौसला बढ़ाया और दुआओं के साथ उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के समापन पर हज़रत मौलाना तौफीक साहब, नाज़िम-ए-आला जामिया हुसैनिया जौनपुर ने देश, समाज, मदरसे, उस्तादों, हाफिज़-ए-कराम एवं सभी उपस्थित लोगों की खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।

अंत में मदरसे के नाज़िम-ए-आला मौलाना राफे साहब ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए नव-हाफिज़ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और दीन की सेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई