best news portal development company in india

नेपाली बाइक से 31.250 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां नेपाली बाइक से 31.250 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

इनरवा। भारत-नेपाल सीमा से सटे पश्चिम चंपारण जिले के इनरवा बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.250 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक नेपाली बाइक भी बरामद की है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12.5 लाख रुपये बताई जा रही है।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव निवासी अदेया साह के 19 वर्षीय पुत्र साहेब कुमार और नेपाल के पर्सा जिला अंतर्गत महुवन गांव निवासी अजय साह के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ साह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि इनरवा पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने इनरवा बाजार स्थित शिव मंदिर के पीछे निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि में शामिल दोनों युवकों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 31.250 किलो गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई