best news portal development company in india

3 लाख की रोबरी की स्टोरी निकली फर्जी, स्टाफ ने ही रची थी साजिश

SHARE:

3 लाख की रोबरी की स्टोरी निकली फर्जी, स्टाफ ने ही रची थी साजिश

कटिहार में 3 लाख रुपये की रोबरी का मामला महज 4 घंटे में फर्जी निकला। ट्रैक्टर शोरूम के स्टाफ ने ही रुपये हड़पने के लिए अपने साथी के साथ मिलकर रोबरी की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे 3 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। मामला आजमनगर थाना क्षेत्र का है। ट्रैक्टर शोरूम के मालिक आयुष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उनके शोरूम से एक ट्रैक्टर मनिहारी के ग्राहक को बेचा गया था, जिसकी 3 लाख रुपये की बकाया राशि लेने के लिए उन्होंने अपने स्टाफ गणेश राय और समद आलम को मनिहारी भेजा था। दोनों 3 लाख रुपये लेकर वापस लौट रहे थे। लेकिन समद आलम रास्ते मे उतर गए। इसी दौरान चांदपुर बांध के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोगों द्वारा रुपये की रोबरी किए जाने की बात बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान गणेश राय के बयान में विरोधाभास मिलने पर पुलिस का शक गहराया। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि अपने साथी संजीत कुमार पासवान के साथ मिलकर रुपये हड़पने की साजिश रची गई थी और इसके लिए रोबरी की फर्जी कहानी बनाई गई। साइबर डीएसपी आसिफ आलम ने बताया कि पुलिस ने करीब 4 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संजीत कुमार पासवान के घर से पूरे 3 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई