best news portal development company in india

सावन की दूसरी सोमवारी पर कोसी में हादसा, जलाभिषेक करने आया 15 वर्षीय किशोर डूबकर लापता !

SHARE:

सावन की दूसरी सोमवारी पर कोसी में हादसा, जलाभिषेक करने आया 15 वर्षीय किशोर डूबकर लापता !

सुपौल रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा

सावन की दूसरी सोमवारी पर कोसी नदी में स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुपौल के नदी थाना क्षेत्र के घोघरडीहा घाट स्थित शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचे 15 वर्षीय किशोर की कोसी नदी में डूबने से लापता होने की सूचना है।लापता किशोर की पहचान कमरैल पंचायत के सिरखरिया गांव, वार्ड संख्या-06 निवासी छोटेलाल मुखिया के 15 वर्षीय पुत्र सुशील मुखिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील जलाभिषेक से पहले कोसी नदी में डुबकी लगाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की कोसी नदी में तलाश की जा रही है। हालांकि, काफी खोजबीन के बावजूद अभी तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और स्थानीय लोगों की निगाहें अब किशोर की तलाश पर टिकी हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई