best news portal development company in india

हाईटेंशन तार की चपेट में आया पीपल का पेड़, डाल गिरने से कार क्षतिग्रस्त!

SHARE:

हाईटेंशन तार की चपेट में आया पीपल का पेड़, डाल गिरने से कार क्षतिग्रस्त

आजमगढ़। शहर कोतवाली के समीप सोनोग्राफी केंद्र के बाहर स्थित एक प्राचीन पीपल का पेड़ हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने के बाद आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक पेड़ पिछले दो दिनों से लगातार सुलग रहा था। मंगलवार को अचानक उसकी एक भारी-भरकम डाल सड़क पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वहां से गुजर रही एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने के बाद पेड़ में आग लगी थी। खतरे को देखते हुए सोमवार को कुछ समय के लिए इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई थी। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग और वन विभाग को देने का दावा किया, लेकिन आरोप है कि समय रहते पेड़ को हटाने या सड़क को सुरक्षित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

मंगलवार को दमकल विभाग की टीम पेड़ में लगी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान पेड़ का एक बड़ा तना टूटकर अचानक सड़क पर गिर गया। उसी समय हेमंत कुमार यादव अपनी बहन के इलाज के लिए परिवार के साथ कार से वहां से गुजर रहे थे। भारी तने की चपेट में आने से उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक हेमंत कुमार यादव ने दमकल विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब पेड़ से पहले से ही खतरा बना हुआ था, तो प्रशासन को रास्ते को बंद कराना चाहिए था और मौके पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिली।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई