best news portal development company in india

आजमगढ़: विज्ञान शोध और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में डॉ. प्रियंका सिंह की अहम भूमिका

SHARE:

आजमगढ़: विज्ञान शोध और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में डॉ. प्रियंका सिंह की अहम भूमिका

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विज्ञान शोध के साथ सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने की दिशा में डॉ. प्रियंका सिंह सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। 30 सितंबर 2024 से विश्वविद्यालय से जुड़ी डॉ. प्रियंका शिक्षण के साथ शोध, महिला अध्ययन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी लगातार योगदान दे रही हैं।

डॉ. प्रियंका को काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप, CSIR-SRF, सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार, पेटेंट और सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार समेत कई उपलब्धियां प्राप्त हो चुकी हैं। उनके शोध और अकादमिक कार्यों को विश्वविद्यालय स्तर पर भी सराहा गया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने कहा कि डॉ. प्रियंका सिंह के विश्वविद्यालय से जुड़ने से शोध संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से जुड़े प्रयासों को मजबूती मिली है। उनका प्रयास विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय में शिक्षा और शोध को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की यह पहल विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित कर रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई