best news portal development company in india

CM सम्राट चौधरी पहुंचे सुपौल के बलुआ, पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्रा के पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का किया अनावरण, उसके बाद CM ने कोसी मेची लिंक परियोजना का किया निरिक्षण और समीक्षा.

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा

CM सम्राट चौधरी पहुंचे सुपौल के बलुआ, पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्रा के पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का किया अनावरण, उसके बाद CM ने कोसी मेची लिंक परियोजना का किया निरिक्षण और समीक्षा.

बिहार के CM सम्राट चौधरी सुपौल जिले के बलुआ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्रा के पैतृक गांव बलुआ में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र के पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर CM के साथ डिप्टी CM विजय चौधरी मी मौजूद थे, कार्यक्रम में छातापुर विधायक नीरज बबलू, पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार सहित अन्य नेता मौजूद थे. प्रतिमा अनावरण के बाद CM सम्राट चौधरी 18 किलोमीटर कोसी मेची लिंक परियोजना का निरिक्षण किया, जिसके बाद CM ने अधिकारीयों के साथ इस परियोजना की समीक्षा बैठक की.

CM के आगमन को लेकर बलुआ में भव्य तैयारी की गई. CM सम्राट चौधरी का हेलीकाप्टर बलुआ में हेलीपेड पर लैंड करने के बाद CM सम्राट चौधरी बलुआ बाजार स्थित पूर्व CM डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के स्मृति स्थल पर पहुंचे, जहां पूर्व CM डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र के पुत्र मंत्री नीतीश मिश्र ने CM सम्राट का भव्य स्वागत किया, जिसके बाद CM सम्राट चौधरी ने पूर्व CM डॉ जगन्नाथ मिश्र के प्रतिमा का अनावरण किया,और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, इस दौरान बलुआ में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, बलुआ में सड़क किनारे हर जगह बेरीकेटिंग की गई थी ताकि भीड़ नियंत्रित रह सके, DM सावन कुमार और SP सरथ आर एस सहित तमाम अधिकारी कार्यक्रम को लेकर मुस्तैद देखे गए. बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई