best news portal development company in india

अतरौलिया में गैंगलीडर अवधेश उर्फ चुन्नू सिंह गिरफ्तार, 5 मुकदमों में दर्ज है नाम

SHARE:

अतरौलिया में गैंगलीडर अवधेश उर्फ चुन्नू सिंह गिरफ्तार, 5 मुकदमों में दर्ज है नाम

आजमगढ़। अतरौलिया थाना पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले में वांछित बताए जा रहे गैंगलीडर अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दूबे की तहरीर पर अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह और संजीव पाण्डेय उर्फ संजू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पर गिरोह बनाकर गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

एसएसपी आजमगढ़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कार्रवाई में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सेल्हरापट्टी अंडरपास के पास से अवधेश नारायण सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को दोपहर करीब 1:55 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अतरौलिया थाने का हिस्ट्रीशीटर HS-13B है। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

वहीं, मामले में नामजद संजीव पाण्डेय उर्फ संजू अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई