best news portal development company in india

आरपीएफ जीआरपी एवं STFकी बड़ी कार्रवाई कुख्यात नाड़ा मिया का दो साथी गिरफ्तार मोहम्मद अशरफ पर था 15000 का इनाम

SHARE:

आरपीएफ जीआरपी एवं STFकी बड़ी कार्रवाई कुख्यात नाड़ा मिया का दो साथी गिरफ्तार मोहम्मद अशरफ पर था 15000 का इनाम

भागलपुर में आरपीएफ एवं जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है एसटीएफ के सहयोग से पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी मोहम्मद अशरफ और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अशरफ के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस के लिए वांछित था गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले की जानकारी रेल एसपी विद्यासागर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी इसी क्रम में एसटीएफ से मिले सहयोग और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अशरफ को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अशरफ पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन घटनाओं में शामिल रहा है और उसके साथ आपराधिक गतिविधियों में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं रेल एसपी विद्यासागर ने बताया कि रेलवे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी के बीच बेहतर समन्वय के साथ लगातार अभियान चलाया जा रहा है अपराधियों की पहचान, गिरफ्तारी और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस तकनीकी माध्यमों के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी जानकारी जुटा रही है मोहम्मद अशरफ की गिरफ्तारी को पुलिस की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सके रेल एसपी ने कहा कि रेलवे क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई