हरित पीरपैंती अभियान के तहत जिक्छो पोखर परिसर में पौधरोपण, 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

भागलपुर पीरपैंती में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से ‘हरित पीरपैंती अभियान’ चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत मानिकपुर पंचायत स्थित जिक्छो पोखर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान परिसर में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया पौधरोपण कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याणी, क्वालिटी हेड शैलेन्द्र तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि गुंजन साह, सीएसआर अधिकारी आशुतोष पांडेय, प्रोजेक्ट ऑफिसर महेश पटवा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की इस मौके पर सीएसआर अधिकारी कृष्णा कल्याणी ने बताया कि हरित पीरपैंती अभियान के तहत इस वर्ष 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है अभियान के अंतर्गत फाउंडेशन की ओर से ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया जा रहा है इसके साथ ही विभिन्न सार्वजनिक और सामुदायिक स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण बेहद जरूरी है इसी उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की ओर से पौधों की निगरानी और देखरेख पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें पौधों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और अभियान में सहयोग करने का भरोसा दिलाया अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य पौधरोपण अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाकर पीरपैंती क्षेत्र को अधिक हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है








