best news portal development company in india

फर्जी CID DSP बनकर लाखों की ठगी करने वाला दारोगा मनोज वर्मा फरार: बांका-भागलपुर में दर्जनों केस SSP बोले ‘जल्द होगी कुर्की’

SHARE:

फर्जी CID DSP बनकर लाखों की ठगी करने वाला दारोगा मनोज वर्मा फरार: बांका-भागलपुर में दर्जनों केस SSP बोले ‘जल्द होगी कुर्की’

भागलपुर में खुद को सीआईडी का डीएसपी बोलकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दर्जन भर से अधिक लोगों से ठगी करने वाला मनोज वर्मा अब भी पुलिस की पकड़ से फरार है कैंसर पीड़िता महिला सोनम भारती समेत दो महिलाओं ने भागलपुर के इशाकचक और बाईपास थाने में केस दर्ज करवाया है, पुलिस मनोज वर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी कर रही है, छापेमारी के दौरान घर पर हथियार भी बरामद हुए थे जिसे लाइसेंसी बताया गया है उसके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है दरअसल मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताकर दर्जन भर से अधिक महिलाओं समेत पुरुषों के साथ लाखों की ठगी को अंजाम दे चुका है, मामला दर्ज होने के बाद कुछ पीड़ितों का पैसा भी मनोज वर्मा के द्वारा लौटाया गया है, लेकिन वह फरार चल रहा है मामले को लेकर भागलपुर के सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बांका थाने में पूर्व में जीरो FIR दर्ज हुआ था जिसे फिर इशाकचक ट्रांसफर किया गया वहीं बाईपास थाने में भी एक मामला दर्ज हुआ है वह व्यक्ति मनोज वर्मा खुद को सीआईडी का डीएसपी बताता है लेकिन वह डीएसपी नहीं है मैंने स्पेशल ब्रांच से भी सत्यापन किया है वह पटना में बिहार पुलिस में किसी विभाग में कार्यरत है वहां पर डाक पहुंचने का काम करता है पुलिस छापेमारी कर रही है वह पटना से भी फरार है भागलपुर में उनके घर पर भी छापेमारी हुई थी जहां से भी वह फरार हो गया था घर पर लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ है जिसके लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा रही है मामले को लेकर पीड़ित महिलाओं की तरफ से मुकदमा लड़ रहे सीनियर एडवोकेट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है नौकरी दिलाने का झांसा देकर वह पैसे की ठगी करता है खुद को सीआईडी का डीएसपी बाताकर वह भागलपुर के कृषि कॉलेज हो एनटीपीसी हो या पुलिस विभाग में पैरवी करने की बात कह कर महिलाओं व पुरुषों को ठगी का शिकार बनाता है कैंसर पीड़िता से भी उसने मोटी रकम की ठगी की है मैं भागलपुर के आईजी और सीनियर एसपी से अनुरोध करता हूं कि उस व्यक्ति के खिलाफ जल्द कठोर कार्रवाई की जाय

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई