best news portal development company in india

आजमगढ़: बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस नहर में पलटी, 4 छात्र समेत शिक्षिका घायल

SHARE:

आजमगढ़: बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस नहर में पलटी, 4 छात्र समेत शिक्षिका घायल

सरायमीर थाना क्षेत्र के सेंदूरी गांव के पास बुधवार दोपहर एक स्कूल की मिनी बस अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, नेमत नगर स्थित एकरा पब्लिक स्कूल की मिनी बस बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान सेंदूरी गांव के पास बस नहर में जा गिरी। हादसे में चार छात्र और शिक्षिका जोया घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस पलटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत नहर में उतरकर बच्चों को बस से बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि बुधवार को अधिकांश स्कूलों में अवकाश था, इसके बावजूद संबंधित स्कूल संचालित हो रहा था। मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अवकाश के दिन स्कूल खोले जाने की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई