best news portal development company in india

आजमगढ़: घर के सामने खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

SHARE:

आजमगढ़: घर के सामने खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को पिकअप ने रौंदा, मौत

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जानकारी के अनुसार, गौरा गांव निवासी बृजेश यादव का छोटा बेटा सूर्यांश (3 वर्ष) घर के सामने खेलते-खेलते सड़क की ओर पहुंच गया। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल सूर्यांश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूर्यांश तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

घटना की सूचना मिलने पर मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पिकअप वाहन की तलाश में जुटी है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई