best news portal development company in india

आजमगढ़: फूलपुर पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: फूलपुर पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फूलपुर/आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध .315 बोर तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 10:35 बजे उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव अपनी टीम के साथ सदरपुर बरौली स्थित मुड़ियार खड़ंजा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने खुटौली निवासी 32 वर्षीय चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में फूलपुर थाने में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ फूलपुर थाने में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई