आजमगढ़: जजी मैदान पार्किंग से बाइक चोरी, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय परिसर स्थित जजी मैदान पार्किंग से बाइक चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद करने की कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, 27 अगस्त को महाराजगंज क्षेत्र के उसूरकुढवा निवासी पिंटू गोस्वामी अपने पिता के साथ मुकदमे की तारीख पर दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP50 AP 2264) जजी मैदान पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद बाइक वहां से गायब मिली।
शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए रोडवेज बस अड्डे से शिवा मौर्या उर्फ मटेलू (20), निवासी शंकर तिराहा, सिधारी को गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।








