best news portal development company in india

आजमगढ़: डीएम और एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे के घायलों का जाना हाल !

SHARE:

आजमगढ़: डीएम और एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क हादसे के घायलों का जाना हाल

आजमगढ़। थाना पवई क्षेत्र स्थित गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार जिला अस्पताल पहुंचे।दोनों अधिकारियों ने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें बेहतर उपचार और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर डीएम और एसएसपी ने घायलों एवं उनके परिजनों से आत्मीय संवाद किया और रक्षाबंधन भी बंधवाया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को प्रशासन और पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

जिला प्रशासन और आजमगढ़ पुलिस ने जनपदवासियों की सुरक्षा, सहायता और संवेदनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई