best news portal development company in india

आजमगढ़: अस्पताल में दिखा रक्षाबंधन का भावुक नजारा, 4 वर्षीय साक्षी ने DM और SSP को बांधी राखी !

SHARE:

आजमगढ़: अस्पताल में दिखा रक्षाबंधन का भावुक नजारा, 4 वर्षीय साक्षी ने DM और SSP को बांधी राखी

आजमगढ़। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पवई क्षेत्र में हुए बस हादसे के बाद मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हाल जानने पहुंचे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के सामने रक्षाबंधन का एक भावुक दृश्य देखने को मिला।

हादसे में घायल 4 वर्षीय साक्षी, जो यूकेजी की छात्रा है, ने दोनों अधिकारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती करीब 20 घायल महिलाओं ने भी डीएम और एसएसपी को राखी बांधी।

अधिकारियों ने भी भाई का फर्ज निभाते हुए महिलाओं को साड़ी और उपहार स्वरूप लिफाफे भेंट किए। डीएम और एसएसपी ने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि बस हादसे में कुल 34 लोग घायल हुए थे, जिनमें से 14 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 20 घायलों का इलाज जारी है।

वहीं हादसे में मृत चालक रजनीकांत और एक अन्य करीब 50 वर्षीय महिला के परिजनों को परिवहन निगम की ओर से 7.5-7.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अस्पताल में अधिकारियों द्वारा दिखाई गई इस मानवीय संवेदना की जनपद सहित अन्य क्षेत्रों में भी चर्चा हो रही है। घायलों और उनके परिजनों ने बेहतर उपचार एवं सहयोग के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई