best news portal development company in india

आजमगढ़: घर से भटकी 12 वर्षीय बालिका को मुबारकपुर पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल किया बरामद !

SHARE:

आजमगढ़: घर से भटकी 12 वर्षीय बालिका को मुबारकपुर पुलिस ने 3 घंटे में सकुशल किया बरामद

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से बिना बताए चली गई 12 वर्षीय बालिका को महज तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को मुबारकपुर थाना क्षेत्र से एक 12 वर्षीय बालिका के घर से चले जाने की सूचना पुलिस को मिली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आसपास के रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जांच की तथा स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई।

त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बालिका को सठियाव चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया गया।

इस सराहनीय कार्य में चौकी प्रभारी सठियाव नीरज कुमार शुक्ला एवं उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई