आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।
एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय के भीतर कार्रवाई कर मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर प्रभावी न्याय मिल सके।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय प्रताप सिंह गौर तथा प्रशिक्षणाधीन आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर भी मौजूद रहे।
एसएसपी ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीर रहने और जनविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








