best news portal development company in india

त्रिशूली हाइड्रोपावर परियोजना में राहत-बचाव अभियान जारी, सुरंग के भीतर 185 मीटर तक पहुंची टीम

SHARE:

सुरंगों में फंसे लोगों को निकालना बनी बड़ी चुनौती

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। नेपाल में हाईड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे लोगों को बाहर निकालना राहत-बचाव दल के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। एनआई के अनुसार, सुरंगों के मुहाने से पानी निकालने के बाद चट्टानों को तोड़ने वाली मशीनें लगाई गई हैं। नेपाल सेना के जवान भी सुरंग के भीतर पहुंचकर फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान में जुटे हैं।

त्रिशूली क्षेत्र में सुरंगों को खोलने के लिए बुलडोजर और एक्सकेवेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां करीब 500 कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। भारत की विशेषज्ञ टनल रेस्क्यू टीम भी राहत अभियान में सहयोग कर रही है।

सुरंग के अंदर 185 मीटर तक पहुंची टीम

राहत-बचाव दल लांगटांग सुरंग के भीतर करीब 185 मीटर तक आगे बढ़ चुका है। दक्षिण कोरिया के नौ नागरिक भी नेपाल की एक हाइड्रोपावर परियोजना में फंसे बताए जा रहे हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए 44 सदस्यीय आपात राहत दल के जल्द पहुंचने की उम्मीद है।

चट्टानों को काटकर बनाया जा रहा रास्ता

सुरंग के मुहाने से पानी निकालने के बाद चट्टानों को हटाने और रास्ता बनाने का काम जारी है। भारी मशीनों की मदद से बचाव दल अंदर तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है। खराब परिस्थितियों के बीच अभियान को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई