best news portal development company in india

सर्पदंश से वेल्डिंग कारीगर समेत दो लोगों की मौत, गांवों में मचा हड़कंप

SHARE:

सर्पदंश से वेल्डिंग कारीगर समेत दो लोगों की मौत, गांवों में मचा हड़कंप

आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सर्पदंश से वेल्डिंग कारीगर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोहड़ी बुजुर्ग गांव में हुई, जहां मंगलवार रात बिस्तर पर सो रहे 22 वर्षीय कन्हैया राम को सांप ने डंस लिया। वहीं दूसरी घटना गयासपुर गांव में हुई, जहां बुधवार सुबह घर की सफाई के दौरान 65 वर्षीय इमरती देवी सर्पदंश की शिकार हो गईं।

वेल्डिंग का काम करता था कन्हैया राम

कोहड़ी बुजुर्ग गांव निवासी कन्हैया राम वेल्डिंग कारीगर था और ठेकेदार के माध्यम से जिला अस्पताल के माड्यूलर ओटी में पाइप सिस्टम लगाने का काम कर रहा था। मंगलवार शाम काम से घर लौटने के बाद रात में वह परिजनों के साथ भोजन कर सो गया। रात करीब 12 बजे बिस्तर पर सोते समय सांप ने उसकी कमर के पास डंस लिया।

सांप के डंसने की जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल बिलरियागंज सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ ही देर बाद कन्हैया राम की मौत हो गई। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घर की सफाई के दौरान वृद्धा को सांप ने डंसा

दूसरी घटना गयासपुर गांव की है। यहां 65 वर्षीय इमरती देवी बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनकी उंगली में डंस लिया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से हुई मौतों के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई