best news portal development company in india

आजमगढ़ ब्रेकिंग: शराब के नशे में स्कूल बस चला रहा चालक पकड़ा गया, बस सीज; ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

SHARE:

आजमगढ़ ब्रेकिंग: शराब के नशे में स्कूल बस चला रहा चालक पकड़ा गया, बस सीज; ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

आजमगढ़। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। करतालपुर तिराहा के पास शराब के नशे में स्कूल बस चला रहे चालक को यातायात पुलिस ने पकड़ लिया। जिस समय चालक को पकड़ा गया, उस समय बस में छात्र-छात्राएं सवार थे।

मामला सामने आते ही निरीक्षक यातायात मय यातायात पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और चालक की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित दूसरे वाहन से उनके घर भिजवाया गया।

मौके पर ARTO आजमगढ़ को बुलाकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UP50ET4703 के चालक का ड्रंक एंड ड्राइव में चालान किया गया तथा उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

वहीं, स्कूली बस को सीज कर थाना कंधरापुर परिसर में खड़ा करा दिया गया है। संबंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए मामले की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई है।

स्कूली बच्चों को लेकर इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद परिवहन एवं यातायात विभाग की कार्रवाई से स्कूल संचालकों और वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई