best news portal development company in india

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, ट्रामा सेंटर से शाहगंज ले जाते समय मौत

SHARE:

जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, ट्रामा सेंटर से शाहगंज ले जाते समय मौत

फूलपुर, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। शाहगंज ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जगदीशपुर गांव निवासी विनोद मौर्य (27) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने परिवार के साथ कमरे में था। इसी दौरान उसने किसी कारण से जहरीला पदार्थ खा लिया कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे ताहिर मेमोरियल ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया इसके बाद परिजन विनोद को जौनपुर जिले के शाहगंज ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी हालत अचानक और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया इसके बाद परिजन शव लेकर फूलपुर कोतवाली पहुंचे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता चंद्रबली मौर्य ने पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

बताया गया कि विनोद फूलपुर नगर पंचायत में निजी वाहन चलाता था, लेकिन करीब आठ माह पहले उसने वाहन चलाना छोड़ दिया था। उसकी पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जिससे उसकी दो बेटियां हैं। दूसरी शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था।

फूलपुर कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई