best news portal development company in india

भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

भागलपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर अभियान के तहत नाथनगर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर बताया की 4 सितंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि नाथनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर-श्रीरामपुर के समीप अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 19 ग्राम ब्राउन शुगर, 6 बोतल कोरेक्स कफ सिरप, एक डिजिटल तराजू और 12 हजार 850 रुपये नकद बरामद किए हैं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि हेम्ब्रम, निवासी नरगा और मनीष कुमार, निवासी दिलदारपुर-साहेबगंज थाना ललमटिया के रूप में हुई है सिटी एसपी ने बताया कि मामले में आवश्यक पूछताछ और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है पुलिस ने दोहराया है कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा!

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई