समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और एसएसपी के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
एसएसपी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही, प्रकरणों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय अजय प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।








