best news portal development company in india

गोवंश वध के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

SHARE:

कुंवर नदी किनारे मिले थे दो गोवंश के कटे अवशेष, एक आरोपी पहले मुठभेड़ में पकड़ा गया था

सरायमीर (आजमगढ़), 10 सितंबर। सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुंवर नदी किनारे दो गोवंश के कटे अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में एक आरोपी को पूर्व में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, आठ सितंबर को नदी किनारे खेत में दो गोवंश के कटे अवशेष मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पशु चिकित्साधिकारी ने अवशेषों का परीक्षण कर आवश्यक नमूने सुरक्षित किए थे। विजय कुमार यादव की तहरीर पर सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के अनावरण के लिए गठित पुलिस टीमों द्वारा तलाश और दबिश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की रात आरोपियों की तलाश के दौरान हुई मुठभेड़ में मो. साबिर पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने उसके कब्जे और निशानदेही से तमंचा-कारतूस, चापड़, दो चाकू और लकड़ी का ठीहा बरामद करने का दावा किया था।

इसी क्रम में 10 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीनापारा पुलिया के पास स्कूल जाने वाले मार्ग से मो. सैफ निवासी शाहपुर (सदरपुर) को गिरफ्तार किया। उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। दोनों से पूछताछ के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल अमेरिका यादव और कांस्टेबल विजय प्रसाद गौड़ शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई