best news portal development company in india

शादी का झांसा और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में दो गिरफ्तार

SHARE:

फूलपुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, सरायमीर पुलिस ने गुजरात से किशोरी की बरामदगी के बाद की कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद पुलिस ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फूलपुर थाना क्षेत्र के मामले में 11 सितंबर को एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मीरपुर निवासी अजय ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने की जानकारी देने पर शादी से इनकार करने का आरोप लगाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अजय पुत्र वैजनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने वांछित अभियुक्त अजय (25) को 12 सितंबर की सुबह करीब 9:05 बजे दुर्वाषा गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सरायमीर थाना क्षेत्र के मामले में चार जून को एक किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान किशोरी की बरामदगी की गई और मामले में राजकोट, गुजरात निवासी चूड़ासमा भरतभाई पुत्र मंगाभाई का नाम प्रकाश में आया।

पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को किशोरी और अभियुक्त को थाना सरायमीर लाया गया। विवेचक ने किशोरी का नियमानुसार बयान दर्ज किया, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फूलपुर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल अवधेश यादव और कांस्टेबल हरिकिशन मौर्या शामिल रहे। वहीं सरायमीर पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राठौर और महिला कांस्टेबल शहनाज खातून शामिल रहीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई